देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय मंत्री, भारत सरकार जगत प्रकाश नड्डा की उपस्थिति में बुधवार को हरिद्वार बाईपास रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में राज्य सरकार की विकास नीति और आपदा से मिले सबक पर भी बात हुई। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी संवाद के मंच पर शिरकत की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि यूसीसी 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की परिकल्पना को स्वीकार करने की शुरुआत है। मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि 2022 के चुनाव में भाजपा ने इसका वचन दिया था। उस समय कई लोग इस पर सवाल उठाते थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार ने अपने वचन को धरातल पर उतारा है।
महाकुंभ के मंच पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि पिछले 10-13 वर्षों में देश के राजनीतिक और सामाजिक विमर्श में बड़ा बदलाव आया है। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद मौजूदा सरकार के कार्यकाल में किए गए प्रयासों को रेखांकित करते हुए नड्डा ने कहा, पहले हम सबके प्रयास से जीतते थे, लेकिन सरकार सीमित हो जाती थी। अब भारत नेतृत्व की क्षमता के साथ तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

#Samwad #amarujala #jpnaddha #PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,