“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान सुशासन का प्रभावी मॉडल बनकर उभरा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नवीन पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान नैनीताल में सुशासन का प्रभावी मॉडल बनकर उभरा है। इस अभियान के तहत जिले में 26 से अधिक बहुउद्देशीय शिविर लगाए गए, जिनमें 10 हजार से अधिक लोगों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए यह अवसर विशेष महत्व का है, क्योंकि आज उत्तराखण्ड सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के पाँच वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं। उन्होंने कहा कि इन पाँच वर्षों में राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, रोजगार तथा युवाओं के सशक्तीकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखण्ड को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाया कि सरकार भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते हुए राज्य को विकास के नए आयामों तक ले जाएगी।
#Nainital #Uttarakhand #JanJanKiSarkarJanJanKeDwar,







