देहरादून के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय ताइक्वांडो में लहराया परचम, 17 पदक जीतकर उत्तराखंड बना नंबर 1
हल्द्वानी/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 28 से 30 मई 2026 तक हल्द्वानी, नैनीताल में हुआ। इस प्रतियोगिता में देश के 21 राज्यों के 3000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त किया। देहरादून के ताइक्वांडो ट्रेनिंग स्कूल के खिलाड़ियों ने सबसे अधिक पदक जीतकर राज्य और जिले का नाम रोशन किया।
देहरादून के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 2 रजत और 11 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीते।
स्वर्ण पदक विजेता: शिवाय मेहरा, आरव सेमवाल, राजन रावत और उन्नति।
रजत पदक विजेता: शिवाय आर्या और दिव्यम ।
कांस्य पदक विजेता: अंश रावत, शिवान्या, शुभाली, रुद्र, गौरव, शुभ पंवार, राही वेदवाल, हार्दिक, अंशिका, पूजा और विजय प्रसाद।
कोच विजय प्रसाद ने कहा कि यह सफलता बच्चों की कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। अब ये सभी खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी में जुट गए हैं।
#Dehradunnews #Uttarakhandnews,







