दून सिख वेलफेयर सोसायटी ने पर्यावरण सुरक्षा में किया वृक्षारोपण
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): 46 वर्ष पुरानी दून सिख वेलफेयर सोसायटी जो निःशुल्क नेत्र शिविर के साथ निर्धन समाज के उत्थान हेतु विभिन्न सेवा कार्य कर रही है, ने आज पर्यावरण सुरक्षा के लिये उत्तराखंड के माह भर चलने वाले हरेला पर्व के अवसर पर अपनी कार्यकारिणी बैठक में दून क्लब की प्रांगण में कनेर, एक्सओटिका एवँ गुलहड़ के पौधों का वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम में दून क्लब के अध्यक्ष मनोज सूरी एवँ उनकी टीम को सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह चावला ने सोसायटी के सेवा कार्यो से अवगत कराया। वृक्षारोपण के समय दून क्लब के पदाधिकारियों के साथ संस्थापक अध्यक्ष, अध्यक्ष श्री जसबीर सिंह, सचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा , कोषाध्यक्ष सरदार त्रिलोचन सिंह, उपाध्यक्ष सरदार रछपाल सिंह, विजय वोहरा, सयुंक्त सचिव इंदरजीत सिंह, अमरजीत सिंह ओबरॉय , पूर्व अध्यक्ष जी एस डंग, विजय कुमार गुप्ता, डी एस वालिया एवँ नये सदस्य समाजसेवी सरदार जे एस चुग एवँ सोसायटी के अन्य सदस्य एवँ उनकी धर्मपत्निया उपस्थित रहे। सचिव कृष्ण कुमार अरोड़ा ने अवगत कराया कि बैठक में आगामी 47वे महान निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के साथ अन्य समाजसेवा के कार्यों पर चर्चा की गयी।
#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







