खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): जाने-माने वैज्ञानिक और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक जंतर-मंतर पर 21 दिनों की लंबी और कठिन भूख हड़ताल पर थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के कारण दिल्ली पुलिस ने उन्हें अचानक इमरजेंसी आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद नीट पेपर लीक का विरोध कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) से लेकर विपक्षी राजनीतिक दलों ने विरोध जताया है.  अस्पताल द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, लंबे उपवास के कारण वांगचुक के शरीर में पानी की भारी कमी, पोटेशियम का गिरता स्तर और तेजी से बढ़ते कीटोन पाए गए हैं, जिससे उनकी किडनी खराब होने और अन्य गंभीर मेटाबॉलिक दिक्कतें होने का खतरा मंडरा रहा है।
इस बीच, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंगमो ने अस्पताल प्रशासन और जांच रिपोर्ट की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि सफदरजंग अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक वांगचुक का पोटेशियम स्तर गिरकर 2.9 हो गया है, जबकि कल ही यह 4.3 था। अस्पताल प्रशासन हमें किसी अन्य लैब से सेकंड ओपिनियन (दूसरी राय) लेने की अनुमति नहीं दे रहा है, और न ही हमारे सामने ब्लड सैंपल दे रहा है ताकि हम बाहर जांच करा सकें। इस अपारदर्शिता के कारण हमें संदेह हो रहा है। हमने अस्पताल से तुरंत डिस्चार्ज की मांग की है ताकि हम अपनी पसंद के अस्पताल में उनका इलाज करा सकें, लेकिन पिछले दो घंटों से हमें कोई जवाब नहीं मिला है।
 

#SonamWangchukHealth #SonamWangchuk #indianews #abhijeetdipke #cockroachjantaparty #sonamwangchuk #jantarmantar ,