FIFA 2026: वर्ल्ड कप में हार के बाद मेसी के आँखों से निकले आंसू
(स्पोर्ट्स डेस्क): अर्जेंटीना के महान प्लेयर लियोनेल मेसी अपना अपना आखिरी वर्ल्ड कप खेल रहे थे लेकिन वह लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम करने से चूक गए. न्यूयॉर्क के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में स्पेन ने अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। अंतिम सीटी बजते ही अर्जेंटीना के कप्तान मेसी भावुक हो गए और मैदान पर उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर स्पेन वर्ल्ड चैंपियन बन गया है. मैच का एकमात्र गोल 106वें मिनट में फेरान टोरेस ने किया. स्पेन ने 16 साल बाद वर्ल्ड कप जीता है. आखिरी बार उसने 2010 में विश्व कप ट्रॉफी उठाई थी. अर्जेंटीना और स्पेन, दोनों टीम अब तक टूर्नामेंट में अपराजित रही थीं. पहला हाफ, दूसरा हाफ भी गोल रहित रहा था, जिसके बाद मैच का परिणाम पाने के लिए 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम का सहारा लिया गया. एक्स्ट्रा टाइम के पहले 15 मिनट में भी कोई गोल नहीं आया. मगर दूसरे हाफ के पहले ही मिनट में फेरान टोरेस ने गोल दागते हुए स्पेन को 1-0 से बढ़त दिलाई, जो अंत तक कायम रही. पूरे टूर्नामेंट में आठ गोल और चार असिस्ट करने वाले मेसी फाइनल में स्पेन की मजबूत रणनीति के सामने बेअसर दिखे। स्पेन ने शुरुआत से ही गेंद पर नियंत्रण बनाए रखा और मेसी को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। लुइस दे ला फुएंते की टीम ने मिडफील्ड में दबदबा बनाए रखा, जिससे अर्जेंटीना लगातार दबाव में रही।
#MessiinTears #LionelMessi #FIFA #FIFAWorldCup2026Final #FIFAWorldCup2026 #Sportsnews,







