खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका शामिल थे। दोनों ने जेपी नड्डा से मुलाकात कर अपनी मांगों पर विस्तार से चर्चा की। मुलाकात के बाद नड्डा ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि आज सुबह पहली बार प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार के साथ बातचीत का प्रस्ताव आया और सुबह 11:50 बजे से हमारी बातचीत चल रही है. बैठक अच्छे माहौल में हुई. उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ शुरुआती बातचीत विस्तार से हुई और शाम करीब 4 बजे उन्होंने मुझे एक लिखित ज्ञापन सौंपा. मैंने सभी प्रदर्शनकारियों से अपना धरना खत्म करने और हालात सामान्य करने में प्रशासन की मदद करने का आग्रह किया है. परीक्षा पत्र लीक के विरोध में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के संसद मार्च के दौरान सोमवार को पुलिस ने हजारों की संख्या में जुटे युवाओं को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया. सीजेपी के एक अन्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि उन्होंने और आशुतोष रांका ने दोपहर से जेपी नड्डा के आवास पर रहकर अपनी सभी मांगें रखीं। उनके अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिया कि इन मांगों पर उचित स्तर पर चर्चा की जाएगी। 

क्या हैं प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांगें?

सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी हैं। 

  • पहली मांग...सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई की है।
  • दूसरी मांग... केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है।
  • तीसरी मांग... उन नीट अभ्यर्थियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की है, जिन्होंने कथित तौर पर आत्महत्या की। 

#CJPParliamentMarch #CJP #Delhinews,