खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन पर गंभीर चिंता व्यक्त की हैं. राजनाथ सिंह ने कहा की यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग अपने राजनीतिक फायदे के लिए हमारे देश के छात्रों और युवाओं को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, हमारी सरकार छात्रों और युवाओं की उम्मीदों को पूरा करने और उनके कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने इसे छात्रों को भटकाने का एक असफल प्रयास करार दिया। राजनाथ सिंह ने विश्वास जताया कि भारत का समझदार युवा इन सभी कोशिशों को अच्छी तरह समझता है और वह विकास तथा राष्ट्र निर्माण का रास्ता ही चुनेगा। राजनाथ सिंह ने कहा, अपने छात्रों की हर चिंता को सुनना और उसका समाधान करना हमारी जिम्मेदारी है. मुझे पूरा भरोसा है कि भारत के जागरूक, परिपक्व और समझदार युवा ऐसी गुमराह करने वाली कोशिशों को समझेंगे और वे प्रगति, विकास और राष्ट्र निर्माण का रास्ता चुनेंगे.  मुझे पूरा यकीन है. राजनाथ सिंह ने कहा की सरकार युवाओं के प्रति संवेदनशील है और यह सुनिश्चित करेगी कि किसी के साथ, खासकर छात्रों के साथ कोई अन्याय न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता जनता के बीच बनावटी गुस्सा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। इसके बावजूद विपक्ष संसद के बजाय सड़कों पर समाधान ढूंढने का अनुचित प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष वास्तव में गंभीर है, तो उसे सत्र में हंगामा करने के बजाय सदन के भीतर मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।

#Rajnathsingh #indianews #Delhinews #studentprotests #parliamentmonsoonsessio,