पीएम मोदी ने पेपर लीक मामले में किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी हाल में पेपर लीक के दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जा रहे हमारे कदमों की कड़ी का ही एक हिस्सा है. पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग भी हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा. देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम मोदी ने कहा, पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने, मामलों के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। प्रधानमंत्री की ओर से यह घोषणा तब की गई है, जब दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन जारी है।
#CJPProtest #Delhinews #PMModi #Paperleak,







