खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : लोकसभा में पेपर लीक के खिलाफ बिल पेश किया गया. जितेंद्र सिंह ने यह बिल पेश किया.  यह कदम नीट पेपर लीक के खिलाफ कई सप्ताह तक चले देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है। सदन से विधेयक पेश करने की अनुमति मिलने के दौरान विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया. इस बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से अपील की कि वह हंगामा छोड़कर इस महत्वपूर्ण विधेयक पर चर्चा में भाग ले और इसे पारित कराने में सहयोग करे. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा 'सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026' पेश किए जाने के कुछ ही मिनटों बाद सदन में हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

नए विधेयक में संगठित तरीके से अनुचित साधन पर सजा 5 साल से बढ़ाकर 7 साल की गई है, जुर्माना राशि 1 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया गया है। गैर संगठित अपराध पर सजा न्यूनतम तीन व अधिकतम पांच वर्ष से बढ़ाकर पांच और 10 वर्ष कर दिया है। जुर्माना राशि 10 लाख से बढ़ाकर 50 लाख कर दी गई है।फास्ट ट्रैक अदालतों में रोजाना सुनवाई की जाएगी। आरोपपत्र दाखिल होने के 3 महीने के भीतर मुकदमे का निपटारा करना होगा।

#ParliamentMonsoonSession #MonsoonSession #Sansad #Delhinews #Paperleak,