(स्पोर्ट्स डेस्क): श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने पहली टी20 सीरीज जीत ली है। भारत ने जिम्बाब्वे को तीन मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप दी. इस सीरीज जीत के नायक रहे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी. वैभव ने सीरीज में 50.33 की औसत और 196.10 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 151 रन बनाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिलाभारत ने जिम्बाब्वे को तीसरे टी20 मैच में 35 रनों से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 157 रन ही बना सकी। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दमदार प्रदर्शन किया और 49 गेंदों पर आठ चौकों और चार छक्कों की मदद से 81 रन बनाए। वैभव के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत की पारी में ईशान किशन ने 29, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 और रिंकू सिंह ने 25 रनों का योगदान दिया। वहीं, तिलक वर्मा 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

#INDvsZIM #sportsnews #Cricketnews #BCCI #t20,