पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश, चारधाम यात्रा स्थगित
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेशभर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आयुक्त, गढ़वाल मंडल द्वारा अवगत कराया गया है कि कई स्थानों पर भूस्खलन से चारधाम यात्रा मार्ग अवरूद्ध होने तथा भारी वर्षा के अलर्ट के कारण यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आज और कल के लिए चारधाम यात्रा स्थगित की गई है। मौसम अनुकूल होने पर यात्रा पुनः प्रारंभ की जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे जाने से परहेज करें। खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।
#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







