प्रियंका गांधी ने संसद में सरकार पर किया तीखा हमला
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : लोकसभा में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने छात्रों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया। प्रियंका गांधी ने पूछा कि छात्रों पर आंसू गैस के गोले क्यों छोड़े गए और लाठीचार्ज क्यों किया गया। क्या छात्रों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है? उन्होंने युवा महिला प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर भी नाराजगी जताई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा। प्रियंका गांधी ने कहा देश के युवाओं पर पेलेट गन और AK-47 का इस्तेमाल करने की क्या जरूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे? पेलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया? क्या यह प्रधानमंत्री ने किया? क्या गृह मंत्री ने किया? उन्हें जवाब देना होगा. पूरा देश पूछ रहा है. यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी की बात नहीं है. पूरा देश जवाब मांग रहा है.
#ParliamentMonsoonSession #Parliament #PriyankaGandhi #Congress #BJP #Papaerleak,






