देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : साल 2026 में सावन का पावन महीना 30 जुलाई 2026, गुरुवार से शुरू हो रहा है। उदयातिथि के अनुसार सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई से होगी और इसका समापन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को श्रावण पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के दिन होगा। भगवान शिव की आराधना के लिए यह महीना अत्यंत पवित्र माना जाता है। इस साल सावन के महीने में कुल 4 सोमवार पड़ रहे हैं। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस माह में जो भी भक्त सच्चे मन से महादेव की आराधना करता है उसे मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है सावन शुरू होते ही देशभर में कांवड़ यात्रा, शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भगवान भोलेनाथ के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगेगी। हिंदू धर्म में सावन केवल एक महीना नहीं, बल्कि शिव आराधना का महापर्व माना जाता है। मान्यता है कि, सावन में सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और व्रत करने से महादेव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। सावन में सोमवार व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इसके अलावा पूरे सावन माह का भी व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि सावन माह में  उपवास रखने से सुख-समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली की प्राप्ति होती है। सावन के पूरे माह में प्रतिदिन शिवजी की आराधना करें। रोजाना प्रात:काल उठकर स्नान आदि के बाद साफ वस्त्र पहन कर शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अक्षत अर्पित करें। शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय 'ओम नम: शिवाय' मंत्र का जाप करते रहें।


सावन सोमवार व्रत की तिथियां (2026)
पहला सोमवार: 3 अगस्त 2026
दूसरा सोमवार: 10 अगस्त 2026
तीसरा सोमवार: 17 अगस्त 2026
चौथा सोमवार: 24 अगस्त 2026

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.

#Sawan2026 #Shiva #Shiv,