खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार को रामनवमी के मौके पर 'शांतिपूर्ण' हवन पर कुछ स्टूडेंट्स द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भी यही दावा किया है. हालांकि, वामपंथी संगठनों के नेतृत्व वाले जेएनयू छात्रसंघ ने आरोप लगाया है कि एबीवीपी के सदस्यों ने रामनवमी पर कावेरी हॉस्टल के मेस में नॉन-वेज खाना परोसे जाने का विरोध करते हुए छात्रों पर हमला कर दिया था. इस हिंसा के बाद अब यहां की वाइस चांसलर डॉ. शांति पंडित ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा  'रामनवमी के दिन कुछ outsiders ने मीट वेंडर को नहीं आने दिया था. हम किसी को नहीं रोकते कुछ भी खाने से. मेस हमारे हाथ में नहीं है.' जेएनयू के 95% राष्ट्रवादी हैं. यहां के सभी छात्र पढ़ना चाहते हैं.