भारतीय महिला टीम का एशिया कप में दबदबा बरकरार, फाइनल में श्रीलंका को रौंदा
(स्पोर्ट्स न्यूज़): भारत ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 72 रनों के बड़े अंतर से हराकर आठवीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 183 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 129 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी. भारत के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़े। जवाब में श्रीलंका की टीम 20 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हो गई। 183 रनों को डिफेंड करते हुए श्री चरणी ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, दीप्ति शर्मा ने 3 विकेट लिए. 2004 में हुए पहले संस्करण की विजेता भारतीय महिला टीम के नाम अब कुल 8 महिला एशिया कप खिताब हो गए हैं. भारत ने पिछले संस्करण का बदला भी ले लिया है. बता दें कि पिछले संस्करण में श्रीलंका चैंपियन बनी थी, जिन्होंने फाइनल में भारत को ही हराया था. भारत ने 2004, 2005, 2006, 2008 में वनडे प्रारूप और 2012, 2016, 2022 और 2026 में टी20 प्रारूप में एशिया कप अपने नाम किया है। उसे 2018 और 2024 में फाइनल में हार मिली थी।
#CricketNews #Asiacup #BCCI #ICC,






