खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): राजस्थान में नगर निकाय चुनावों की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है. 10165 वार्ड में से तकरीबन 9000 वार्डों के नतीजे घोषित किए गए. अब तक आए नतीजों में बीजेपी को 3646 वार्डों में जीत मिली है. वहीं कांग्रेस ने पूरे राजस्थान में बीजेपी को कड़ी टक्कर दी है. कांग्रेस को 3110 वार्डों में जीत मिली है जबकि निर्दलीय व अन्य पार्टियों को 2164 वार्डों में जीत मिली है. कांग्रेस ने हर जगह बीजेपी को कड़ी चुनौती दी है. बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 10 साल बाद शानदार वापसी करते हुए 79 में से 42 वार्ड जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई, जबकि 11 निर्दलीय और एक रालोपा प्रत्याशी विजयी रहा। 10 नगर निगमों में से पांच में बीजेपी को बहुमत मिल चुका है और एक पर कांग्रेस पार्टी को बहुमत मिला है. वहीं मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में निर्दलीयों ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं. तीन जिलों में अभी तक किसी को भी बहुमत नहीं मिला है. इसी तरह से 45 नगर परिषद में से बीजेपी को 14 और कांग्रेस को 6 जगह पर बहुमत मिला है. सात जगहों पर निर्दलीय ने सबसे ज्यादा वार्ड जीते हैं.
 

#RajasthanNikayChunavResult #RajasthanNikayChunav #indianews,