देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कुमाऊँ विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में नवनिर्मित 'सीडीएस जनरल बिपिन रावत फार्मेसी अकादमिक ब्लॉक' का वर्चुअल लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा की भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के नाम पर समर्पित यह भवन केवल एक अकादमिक संरचना नहीं, बल्कि अनुशासन, ज्ञान, अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्रसेवा के मूल्यों का प्रेरक केंद्र है।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा की मुझे विश्वास है कि यह अकादमिक ब्लॉक राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं शोधोन्मुख शिक्षा को नई दिशा देगा। उत्तराखण्ड की औषधीय एवं सुगंधित वनस्पतियों की समृद्ध विरासत को नवाचार और वैज्ञानिक अनुसंधान से जोड़ते हुए हमारे युवा विकसित उत्तराखण्ड और विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

#Governer #CDSGeneralBipinRawat #KumaunUniversity #Bhimtal #NationalEducationPolicy2020 #HigherEducation #ViksitBharat #ViksitUttarakhand #LokBhavan #Uttarakhand,