मुज़फ्फरनगर/खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : देश के सबसे बड़े सूबे यूपी में आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी मुहीम तेज कर दी हैं, चंद्रशेखर आजाद की पार्टी ने अपने सांगठनिक विस्तार और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए 45 विधानसभा प्रभारियों की पहली सूची जारी कर दी है। जारी की गई सूची के अनुसार, आजाद समाज पार्टी ने सबसे ज्यादा 18 दलित प्रभारियों मैदान में उतारा है। इसके अलावा 16 ओबीसी, 10 मुस्लिम और 1 सिख समाज से आने वाले नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। अलग-अलग समीकरणों के हिसाब से प्रभारियों का चयन करना स्पष्ट करता है कि आसपा इस बार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में केवल प्रतीकात्मक चुनाव नहीं लड़ेगी बल्कि हर सीट के मिजाज के मुताबिक मैदान में उतरेगी। चंद्रशेखर आजाद के फैसले से 2027 विधानसभा चुनाव के समीकरणों पर चर्चा तेज हो गई है। 

#UttarPradesh #UPNews ,