(स्पोर्ट्स डेस्क): कॉमनवेल्थ गेम्स में जैवलिन थ्रो स्पर्धा में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। श्रीलंका के रुमेश पाथिरागे ने 89.75 मीटर के साथ स्वर्ण पदक जीता, देश के सभी खेलप्रेमियों की नजरें नीरज चोपड़ा पर थी, जिन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया. उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो किया. यशवीर सिंह ने ब्रोंज जीता, जिन्होंने 85.41 मीटर का अपना पर्सनल बेस्ट थ्रो किया. कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू कर रहे यशवीर सिंह ने प्रतियोगिता का सबसे यादगार पल अपने नाम किया। पहले पांच प्रयासों तक वह पदक की दौड़ से बाहर दिखाई दे रहे थे, लेकिन छठे और अंतिम प्रयास में उन्होंने 85.41 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो कर सीधे कांस्य पदक पर कब्जा जमा लिया। नीरज चोपड़ा ने कहा कि यशवीर सिंह के साथ पोडियम पर खड़ा होना उनके लिए बेहद खास पल था। उन्होंने कहा कि भारतीय जैवलिन थ्रो का भविष्य काफी मजबूत नजर आ रहा है। हालांकि, पदक जीतने के बाद भी नीरज अपने प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने कहा कि चोट से वापसी आसान नहीं होती और खिलाड़ी के मन में हमेशा एक डर बना रहता है। इसके बावजूद उन्हें भरोसा है कि वह धीरे-धीरे अपनी पुरानी लय हासिल कर लेंगे।

#CommonwealthGames2026 #Commonwealth #CWG2026,