शिवसेना उत्तराखंड ने शहर में बढ़ते अपराध को लेकर एसएसपी को दिया ज्ञापन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आज उत्तराखंड शिवसेना प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने एसएसपी महोदय देहरादून को शॉल उड़ा कर उनका सम्मान किया और देहरादून शहर में बढ़ते अपराध को रोकने के संबंध में एक ज्ञापन दिया गया, इसके साथ ही उनके संज्ञान में लाया गया कि 15 दिन के अंतराल में जो आपराधिक घटनाक्रम उत्तराखंड की राजधानी में हुआ है वह अत्यंत निंदनीय है जिस प्रकार उत्तराखंड राजधानी देहरादून में अपराधी खुले आम तांडव कर रहे हैं उनको शासन प्रशासन का जरा भी भय नहीं है यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा लगता है जिससे राजधानी देहरादून की शांति को भंग किया जाए. इस दौरान शिवसैनिकों ने एसएसपी से निवेदन किया कि इस संदर्भ में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और इन अपराधीयों को सख्त से सख्त सज़ा दी जाए।
साथ में प्रदेश आईटी सेल सचिव सूरज रावत, प्रदेश संगठन सचिव कमल शर्मा, प्रदेश मीडिया सचिव नितिन रावत, देहरादून जिला प्रमुख रवि गैरोला निखिल आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे.
#shivsena #SSP #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






