भारत और फ्रांस मिलकर एवरेस्ट की ऊंचाई तक उड़ाने वाला हेलीकॉप्टर बनाएंगे
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पीएम मोदी से मुलाकात की, दरअसल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. इससे पहले मैक्रों ने मुंबई दौरे के दौरान कला और सांस्कृति से जुड़ी दिग्गज हस्तियों के साथ मुलाकात की. पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि भारत और फ्रांस मिलकर भारत में एक ऐसा हेलिकॉप्टर बनाएंगे, जो माउंट एवरेस्ट जैसी ऊंचाइयों तक उड़ान भर सके। बता दें कि पीएम मोदी ने यह बातें तब कही जब दोनों नेताओं ने टाटा-एयरबस की H-125 हेलिकॉप्टर असेंबली लाइन का ऑनलाइन उद्घाटन किया। असेंबली लाइन वह जगह है जहां हेलिकॉप्टर का ढांचा, इंजन, पंखे और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम अलग-अलग चरणों में जोड़े जाते हैं और यहीं पूरा हेलिकॉप्टर तैयार होता है। पीएम पीएम मोदी ने कहा कि फ्रांस भारत के सबसे पुराने स्ट्रैटजिक पार्टनर में से एक है. उन्होंने कहा, 'आज हम अपने संबंधों को स्पेशस, ग्लोबल, स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप के रूप में स्थापित कर रहे हैं. यह ग्लोबल स्टेबिलिटी और प्रोग्रेस की पार्टनरशिप है. राष्ट्रपति मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी है.' पीएम मोदी ने कहा, 'इनोवेशन आईसोलेशन से नहीं, बल्कि कोलेबोरेशन से होता है. हर क्षेत्र में हम अपनी इंडस्ट्री और इनोवेशन को कलेक्ट करेंगे. हम अपने स्टूडेंट और रीर्सच के आदान-प्रदान को सुगम बनाएंगे. आज दुनिया अनसर्टेनिटी के दौर से गुजर रही है, हम इंटरनेशनल सोलर एलांएस, IMEC के जरिए समृद्धि को बल देते रहेंगे.'
#EmmanuelMacronIndiaVisit #pmmodi,







