(स्पोर्ट्स डेस्क): टी20 वर्ल्ड कप में अजेय चल रही टीम इंडिया को सुपर-8 के पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।  अहमदाबाद में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रनों पर ढेर हो गई. टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है. भारत की तरफ से आज के मुकाबले में सबसे सफल गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रहे. जिन्होंने चार ओवरों में 3.75 की इकॉनमी से 15 रन खर्च करते हुए तीन विकेट चटकाए. उनके अलावा अर्शदीप सिंह के खाते में दो, जबकि वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे के खाते में एक-एक विकेट आए.  दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज मार्को यानसन रहे. जिन्होंने चार सफलता प्राप्त की. उनके अलावा केशव महाराज ने तीन, कॉर्बिन बॉश ने दो और एडन मारक्रम ने एक विकेट चटकाए. 
सुपर आठ के पहले मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी की कलई खुल गई। भारत की बल्लेबाजी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इतनी खराब रही कि शिवम दुबे को छोड़कर अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। भारत ने 2023 वनडे विश्व कप फाइनल के बाद आईसीसी के किसी टूर्नामेंट में पहला मैच गंवाया है। किसी भी प्रारूप में भारत की आईसीसी टूर्नामेंट में 18 मैचों बाद यह पहली हार है। वहीं, 2024 टी20 विश्व कप से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में भारत ने लगातार 12 मैच जीते थे, लेकिन अब यह सिलसिला टूट गया है। विपक्षी टीम के खिलाफ मिली हार के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी निराश नजर आए. 

#T20WorldCup #ICC #BCCI #Cricketnews #T20 SuryakumarYadav,