खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): कांग्रेस के सीनियर लीडर और सांसद राहुल गांधी ने उत्तराखंड कोटद्वार 'बाबा' दुकान विवाद से सुर्खियों में आए दीपक कुमार कश्यप उर्फ ​​मोहम्मद दीपक से दिल्ली में मुलाकात की. राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपक कुमार के साथ अपनी कुछ फोटो पोस्ट की. उन्होंने दीपक कुमार की तारीफ भी की है. ये मुलाकात आज राहुल के दिल्ली स्थित निवास पर हुई है. मोहम्मद दीपक ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी गर्मजोशी के साथ दीपक के गले लगे। कोटद्वार पटेल मार्ग पर एक कपड़े की दुकान के नाम को लेकर उभरे विवाद के बीच मोहम्मद दीपक चर्चा में आया था। मामले में तब और तूल पकड़ा जब राहुल गांधी ने इसे लेकर ट्वीट किया। वहीं राहुल गांधी से मिलने के बाद दीपक कुमार ने मीडिया से बात की. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया था. इसीलिए वो दिल्ली आए और राहुल गांधी से मिले. राहुल गांधी ने दीपक कुमार के परिवार से भी बात की. दीपक का कहना है कि उन्हें राहुल ने भरोसा दिया है कि डरने को कोई बात नहीं है. क्योंकि आपने कोई गलत काम नहीं किया है. आपने अच्छा काम किया है.

#rahulgandhi #Dehradunnews #Uttarakhandnews,