देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : समग्र एवं समाजोन्मुखी शिक्षा के लिए अग्रणी Devbhoomi Uttarakhand University के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड लिबरल आर्ट्स द्वारा “खेत करघा और कारोबार” विषय पर महिला किसानों के लिए कौशल रोजगार कार्यशाला का आयोजन Krishi Kumbh-2026 में किया गया। कार्यक्रम कृषि विभाग एवं Shree Nityanand Swami Jansewa Samiti के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं के व्यावहारिक कौशल को विकसित करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाते हुए महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। फैशन विशेषज्ञ बबीता एवं दीपा ने प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम की सफलता में विश्वविद्यालय के चेयरमैन Sanjay Bansal, वाइस प्रेसिडेंट Aman Bansal एवं असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट Nancy Bansal का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। यह पहल माननीय कुलपति Ajay Sharma, प्रो-वाइस चांसलर Ritika Sharma, निदेशक आईक्यूएसी Arti Khanduri, डीन डॉ. भावना गोयल तथा डीन एग्रीकल्चर Manisha Phughat के निर्देशन में आयोजित की गई।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान Varsha Uniyal एवं स्वयं सहायता समूह (SHG) प्रमुख पूनम का विशेष सहयोग रहा। समिति के अध्यक्ष Vinay SK ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सही दिशा में किया गया परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने युवाओं से समाजहित में आगे बढ़कर कार्य करने का आह्वान किया। डिजिटल टीम हेड Rahul Bhatt की भूमिका भी सराहनीय रही। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. मोनिका, ज्योति, माधवी, आकांक्षा, शगुन एवं राखी सहित संकाय सदस्यों का विशेष योगदान रहा। डीन फैशन डॉ. भावना गोयल एवं डीन एग्रीकल्चर डॉ. मनीषा फूगाट ने कहा कि समन्वित प्रयासों से ही महिलाओं का सशक्तिकरण संभव है तथा विश्वविद्यालय भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी पहलों को आगे बढ़ाता रहेगा।

#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,