खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दो दशकों से बिहार की सियासत कर रहे नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। वह राज्यसभा जा रहे हैं। उन्होंने खुद इसका एलान कर दिया है। नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर इसकी जानकारी दी है. सीएम नीतीश ने लिखा है कि वो इस बार राज्यसभा के चुनाव में सदस्य बनना चाह रहे हैं. बता दें कि कल से नीतीश के राज्यसभा सदस्य बनने के लिए नामांकन भरने की चर्चा थी. अब सीएम नीतीश कुमार ने खुद ही इसकी जानकारी दी है.

गुरुवार को सीएम ने अपने एक्स (X) पर इस संबंध में पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है. आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है. इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा, "संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं. इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं."

 

#Biharnews #BiharCMNitishKumar #NitishKumar #indianews,