लखनऊ/खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के त्योहार को लेकर यूपी के लोगों से बड़ी अपील की है. उन्होंने कहा कि होली न पर न ही आपत्तिजनक गाने चलाए जाएं और न ही किसी पर जबरन रंग लगाया जाए. सीएम योगी ने लोगों से सम्मान पूर्वक होली मनाने की अपील करते हुए कहा कि होलिका दहन इस तरीके से किया जाना चाहिए कि इससे किसी को असुविधा न हो या किसी की संपत्ति को नुकसान न हो. होली के गीत त्योहार की सच्ची भावना के अनुरूप गाए जाने चाहिए. इसमें कोई आपत्तिजनक नहीं होनी चाहिए. जब भी गानों में अश्लीलता आती है, तो यह हमारे त्योहारों के महत्व को कम कर देता है. सीएम योगी ने कहा कि होली के दौरान केवल रंग और गुलाल का उपयोग किया जाना चाहिए. किसी के चेहरे पर जबरन रंग न लगाएं. किसी को भी मजबूर नहीं किया जाना चाहिए. 

सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि होली पर किसी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. योगी आदित्यनाथ ने साफ किया कि ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी नजर रखने के साथ हुड़दंग मचाने वालों पर भी ऐक्शन लिया जाएगा. होली पर शराब या किसी भी तरह क नशा कर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रहेगी.

#CMYOGI #HOLI #upnews,