(स्पोर्ट्स डेस्क): रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रन का लक्ष्य हासिल कर भारत ने  सेमीफाइनल में जगह बनाई, जिसमें संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन बनाए। के सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां भारत की भिड़ंत दो बार की चैंपियन इंग्लैंड से होगी. जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी. ऐसे में यह मैच सिर्फ एक मुकाबला नहीं, बल्कि पुराने टशन का नया अध्याय भी होगा. यह लगातार तीसरा मौका है जब दोनों टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भिड़ रही हैं. इससे पहले 2022 और 2024 में भी दोनों आमने-सामने आ चुके हैं. भारतीय टीम छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, लगातार तीसरी बार टीम इंडिया ने अंतिम चार में जगह है। बात करें भारत और इंग्लैंड के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो अब तक टी20 विश्व कप में दोनों की पांच बार भिड़ंत हो चुकी है। इस दौरान दो बार दोनों देशों के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया है। पांच मैचों में भारत ने कुल तीन बार जीत दर्ज की है जबकि दो बार इंग्लैंड विजेता रहा है। 

2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को हराकर फाइनल का टिकट कटाया था और बाद में ट्रॉफी भी जीती थी. लेकिन 2024 में कहानी बदल गई. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराया और फिर फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर खिताब अपने नाम किया. दिलचस्प बात यह है कि पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही चैंपियन बनी है. अगर वानखेड़े स्टेडियम के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारत का रिकॉर्ड मजबूत दिखता है. भारत ने यहां 7 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिनमें 5 जीते हैं. दिसंबर 2017 के बाद से टीम इंडिया यहां टी20 में नहीं हारी है. वहीं इंग्लैंड ने यहां 6 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 3 जीते और 3 हारे हैं. भारत और इंग्लैंड इस मैदान पर दो बार भिड़ चुके हैं और दोनों ने एक-एक मुकाबला जीता है. मुकाबला रोमांचक होने वाला है और वानखेड़े में हाई-वोल्टेज क्रिकेट देखने को मिल सकता है. इंग्लिश टीम में ऐसे कई मैच विनर मौजूद हैं, जो अकेले दम पर मुकाबले का रुख बदल सकते हैं.

#t20WordCup #t20 #sportsnews #teamindia #BCCI #ICC,