देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण की जो कि आज फाल्गुन मास की पूर्णिमा को लगने जा रहा है, करीब 122 साल बाद होली के आसपास चंद्र ग्रहण का यह विशेष संयोग बना है। यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है। भारत में ग्रहण की अवधि करीब 48 मिनट होगी। 3 मार्च को 3:30 बजे साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा, सूतक प्रात: 6:30 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। सूतक काल में मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।

धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय परामर्श के अनुसार, सूतक काल और ग्रहण के दौरान निम्नलिखित सावधानियां बरतनी चाहिए:

  • भोजन और विश्राम: इस दौरान भोजन करने और सोने से बचें।

  • गर्भवती महिलाएं, बुजुर्ग व बच्चे: इनका विशेष ख्याल रखें। नुकीले या तेजधार वाले औजारों के इस्तेमाल (काटने, छीलने, सिलने) से बचें।

  • मूर्ति स्पर्श: सूतक काल में भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करें।

  • शुद्धता: ग्रहण समाप्ति के बाद स्नान कर घर और मंदिरों की शुद्धता करें।

  • नियम: होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

#ChandraGrahan2026 #indianews,