भारत इंग्लैंड को हराकर चौथी बार टी20 विश्व कप के फाइनल में
(स्पोर्ट्स डेस्क): टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 7 विकेट पर 253 का पहाड़ जैसा विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन इतने बड़े स्कोर के बावजूद इंग्लैंड स्कोर को 7 विकेट पर 246 रन तक ले जाने में कामयाब रहा. और अगर इंग्लैंड जीत के लिए सिर्फ 8 रन से दूर रन गया.
इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। संजू सैमसन की अगुआई में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 253 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड ने भी मजबूत बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और जैकब बेथेल ने शतक लगाया, लेकिन टीम फिर भी लक्ष्य से पीछे रह गई। इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने सात रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। बेथेल 48 गेंदों पर आठ चौकों और सात छक्कों की मदद से 105 रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट लिए, जबकि अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला। एक समय इंग्लैंड जीत के करीब पहुंच रहा था लेकिन हार्दिक पंड्या और बुमराह ने 18वें और 19वां ओवर करके मैच को पलटने का काम किया. 18वें ओवर में बुमराह ने 6 रन दिए और 19वें ओवर में हार्दिक ने 9 रन दिए जिसके कारण भारतीय टीम मैच जीतने में सफल रही.
#T20 World Cup 2026 #IND vs ENG,






