पीएम मोदी ने एलपीजी उत्पादन को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध अगर लंबा खिंचा, तो इसका सबसे भयावह असर हमारी 'थाली' पर पड़ेगा. अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध का असर भारत में होना शुरू हो गया है। गैस सिलिंडरों की आपूर्ति कई जिलों में प्रभावित हो गई है। पहले 21 दिन बाद गैस के लिए बुकिंग कर सकते थे, जिसे सरकार ने बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है। पेट्रोलियम उत्पाद, गैस और कच्चे माल के दाम दोगुना हो गए हैं। ऐसे में घर की रसोई से लेकर इन जिलों के लाखों उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। होटल, रेस्टोरेंट, विवाह आयोजनों में भी गैस की किल्लत बनी हुई है। एलपीजी की आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में रसोई गैस की संभावित कमी से निपटने के उपायों पर चर्चा की गई। गुजरात सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर औद्योगिक गैस के उपयोग में 50 फीसदी की कटौती की है। राज्य के ऊर्जा मंत्री ऋषिकेश पटेल ने घरेलू एलपीजी वितरण में कोई बाधा न आने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर काम कर रही हैं ताकि घरों में खाना पकाने वाली गैस की कमी न हो।
#IsraelIranWar #indianews ,






