शिवसैनिको ने की देहरादून एशले हॉल चौक का नाम बदलक स्वर्गीय दिवाकर भट्ट करने की मांग
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : राजपुर रोड स्थित एशले हॉल चौक का नाम स्वर्गीय दिवाकर भट्ट के सम्मान में "स्वर्गीय दिवाकर भट्ट चौक" करने हेतु आज सभी शिवसैनिको द्वारा इकट्ठा होकर मांग की गई की देहरादून शहर के प्रमुख स्थल राजपुर रोड पर स्थित अश्ले हॉल चौक (Astley Hall Chowk) का नाम बदलकर स्वर्गीय दिवाकर भट्ट चौक किया जाए जिसका संचालन जिला प्रमुख रवि गैरोला ने किया।
प्रदेश प्रमुख कुलभूषण राणा ने बताया कि स्वर्गीय दिवाकर भट्ट उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रमुख योद्धा, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा "फील्ड मार्शल" के नाम से प्रसिद्ध थे। उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। वे जनता के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे और पहाड़ से मैदान तक आंदोलन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्भाग्यवश, नवंबर 2025 में उनका निधन हो गया, जिससे पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रदेश उप प्रमुख सौरभ नेगी ने बताया वर्तमान में एशले हॉल चौक का नाम एक ब्रिटिश कालीन व्यक्ति/संरचना से जुड़ा है, जो अब ऐतिहासिक महत्व कम रखता है। वहीं, स्वर्गीय दिवाकर भट्ट उत्तराखंड की आधुनिक इतिहास की जीवंत शख्सियत हैं। प्रदेश उप प्रमुख सचिन दीक्षित जी ने बताया कि स्वर्गीय दिवाकर भट्ट के नाम पर इस चौक का नामकरण करने से: राज्य आंदोलन के बलिदानियों को सम्मान मिलेगा। युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। देहरादून शहर की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक पहचान मजबूत होगी।
प्रदेश संगठन सचिव कुलदीप नेगी ने कहा कि शिव सेना देहरादून इकाई की ओर से हम प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि इस प्रस्ताव पर शीघ्र विचार करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर चौक का नाम स्वर्गीय दिवाकर भट्ट चौक घोषित किया जाए। हम इस संबंध में किसी भी प्रकार की सहायता/बैठक/प्रदर्शन आदि के लिए तैयार है

कार्यक्रम में प्रदेश आईटी सेल सचिव सूरज सिंह रावत, प्रदेश संगठन सचिव कमल शर्मा, प्रदेश मीडिया सचिव नितिन रावत, गढ़वाल मंडल प्रमुख लक्ष्मण मनवाल, देहरादून महानगर उप प्रमुख रजत , वार्ड 65 प्रमुख अजय यादव,बिट्टू नेगी, लोकेंद्र पांडे ,मनीष पनौली ,आजाद गैरोला ,रितिक, रिंकू ,रंजीत सक्सेना, बलवीर नेगी, राजेश नौटियाल, विकास शर्मा, बृजमोहन डंगवाल, विकास, राजीव राणा, प्रदीप नेगी, विजय वर्मा, अज्जू, विष्णु बडोनी, अक्षय रमोला, सौरभ रावत, अभय प्रताप, विजय पवार, शिवम गोदियाल, बलवंत जौहरी, संजय रावत, हैप्पी,रितिक, आदित्य,महेश,लोकेंद्र पांडे, बलवीर नेगी, ऋतिक प्रेम नगर अध्यक्ष, आजाद गैरोला , मनीष पनौली, हरदीप, हैप्पी ,पवन सिंह ,लाल बाबू , विनय, अभिषेक, आदि शिव सैनिक उपस्थित रहे।
#cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,






