खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  : ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोज्तबा खामेनेई ने आज ईरान की जनता को संबोधित किया . सुप्रीम लीडर बनने के बाद यह उनका पहला संबोधन हैं . मोजताबा खामेनेई ने अमेरिका और इस्राइल के साथ जारी जंग के बीच अपना पहला बयान जारी किया, जिसे गुरुवार को सरकारी टेलीविजन पर एक समाचार एंकर ने पढ़ा। खामेनेई खुद कैमरे पर नजर नहीं आए। लेकिन उनके बयान को पूरे देश में दिखाया गया। अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की शक्ति का इस्तेमाल किया जाना चाहिए और खाड़ी अरब पड़ोसी देशों पर ईरान के हमले जारी रहेंगे. उनकी नियुक्ति के बाद यह उनका पहला बयान था, ईरान के सर्वोच्च नेता ने मीनाब स्कूल हमले में शहीद हुए लोगों सहित अन्य 'शहीदों' का बदला लेने की कसम खाई. उन्होने कहा कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा. बयान में खामेनेई ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने का इस्तेमाल ताकत के रूप में किया जाना चाहिए और खाड़ी के अरब पड़ोसी देशों पर हमले जारी रहेंगे।

#USIsraelIranWar,