आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश के को संबोधित करेंगे, पीएम मोदी के संबोधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के अंदाजे लगाने शुरू कर दिए हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम महिला आरक्षण बिल पर बोल सकते हैं. बता दें कि शुक्रवार को लोकसभा में नारी शक्ति वंदन बिल पास नहीं हो पाया था. 12 साल में पहली बार ऐसा हआ है कि मोदी सरकार के राज में कोई बिल विपक्ष ने गिरा दिया हो. बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने इस बिल को पास कराने के लिए पूरी कोशिश की, लेकिन जरूरी बहुमत नहीं जुट पाया. आंकड़ों के मुताबिक, कुल 352 सदस्यों की मौजूदगी में बिल के खिलाफ 230 वोट पड़े, जिसके चलते यह प्रस्ताव पारित नहीं हो सका और आवश्यक समर्थन से काफी पीछे रह गया.
पीएम मोदी आज कैबिनेट की बैठक में भी भावुक और नाराज थे कि कल महिलाओं के हक में लाए गए बिल को विपक्ष को पास नहीं होने दिया. कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का समर्थन न करके विपक्ष ने गलती की है. अब उनको भुगतना पड़ेगा. पीएम मोदी ने इस बात को गांव-गांव तक पहुंचाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने देश की महिलाओं को हराया है. विपक्ष को महिलाओं को जवाब देना पड़ेगा. इसको जन-जन तक गांव-गांव तक ले जाना है.
#NarendraModi #PMModi #indianews,






