खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): आम आदमी पार्टी ने पंजाब में  31 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए दूसरी कैंडिडेट लिस्ट जारी कर दी है.  नई दिल्ली में शाम को पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद 31 नामों का एलान किया गया। पार्टी ने नए चेहरों को मौका दिया है। इस लिस्ट में गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर नॉर्थ जैसी अहम सीटें हैं.  बैठक में सीएम भगवंत मान भी शामिल शामिल थे। इससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 31 अक्तूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। उसमें सीएम भगवंत मान समेत 40 उम्मीदवारों के नाम थे।  

#aapparty #kejriwal #Punjabelection #bjp,