देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता चुने गए यशपाल आर्य ने विधानसभा कार्यालय में आज अपना कार्यभार संभाल लिया है, इस अवसर पर पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, विधायक ममता राकेश, विधायक अनुपमा रावत, विधायक सुमित हृदयेश, विधायक गोपाल राणा, विधायक फुरकान अहमद सहित कई विधायक और बड़ी तादाद में पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे। सभी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य नेकहा कि पार्टी नेतृत्व , सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित तमाम राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जिन्होंने मुझे विपक्ष के नेता के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है। यशपाल आर्य ने कहा कि हमें जनता ने विपक्ष में रहकर जनता की आवाज़ उठाने की जिम्मेदारी दी है तो हम इस जिम्मेदारी को पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता से निभाएंगे ।