(स्पोर्ट्स डेस्क): भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर अंडर-19 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। 338 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने आखिरी गेंद पर जीत दर्ज की। एक समय 252 रन पर आठ विकेट गंवाकर हार की कगार पर खड़ी भारतीय टीम को मनल चौहान और मोहित उल्वा ने यादगार जीत दिलाई। मोहित उलवा जीत के हीरो रहे, जिन्होंने अंतिम गेंद पर विजयी चौका लगाया. मोहित ने नाबाद 49 रन बनाए और लगभग हार चुके मैच में न सिर्फ टीम की वापसी कराई बल्कि जीत तक पहुंचाया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट खोकर 337 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 49.6 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

338 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय ओपनर लक्ष्या रैचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी, दोनों ने पहले विकेट लिए 95 रन जोड़े थे. आर्यवीर 58 बनाकर आउट हुए थे. कप्तान ने 80 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि मिडिल आर्डर बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन से टीम इंडिया पर दबाव बन गया था. भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 25 रन चाहिए थे, सिर्फ 1 विकेट बचा था इसलिए दबाव टीम इंडिया पर ज्यादा था. मोहित उलवा ने 49वें ओवर में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा, इस ओवर में कुल 17 रन आए. अब 6 गेंदों में 8 रन चाहिए थे. पाकिस्तान के लिए आखिरी ओवर अहमद हुसैन ने डाला, जिन्होंने पहली गेंद डॉट डाली और दूसरी वाइड हो गई. इसके बाद अगली 4 गेंदों पर 4 सिंगल. अब जीत के लिए आखिरी गेंद पर 3 रन चाहिए थे, ड्रा के लिए भी 2 चाहिए थे. मोहित ने चौका मारकर भारत को जीत तक पहुंचाया.

#IND vs PAK U19 AsiaCupFinal,