मलाइका अरोड़ा अब एक बार फिर लौटी काम पर वापस
(बॉलीवुड डेस्क): हाल ही में पुणे से लौटते हुए मलाइका की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें उन्हें काफी चोट लगी थी. मलाइका के स्टाफ ने उनकी मदद की और अब वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और काम पर लौट आई हैं. एक्सीडेंट से रिकवरी के बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अब एक बार फिर काम पर वापस लौट आई हैं. इसके साथ ही फैंस को एक बार फिर उनका ग्लैमरस अवतार देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वालीं मलाइका अपनी सिजलिंग तस्वीरों से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं. वायरल हो रहीं उनकी ताजा तस्वीरें देख फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं. इस दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं.







