भारतीय मूल की शांति सेठी बनी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की रक्षा सलाहकार
(न्यूज़ डेस्क) : अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस का कार्यकारी सचिव और रक्षा सलाहकार भारतीय मूल की पूर्व नौसैन्य अधिकारी शांति सेठी को नियुक्त किया गया है . सेठी कप्तान के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं। वह नौसेना सचिव कार्लोस डेल टोरो की वरिष्ठ सैन्य सलाहकार थी। नौसेना के 29 साल के करियर के दौरान, उन्होंने 281 के चालक दल के साथ एक मिसाइल विध्वंसक जहाज यूएसएस डीकैचर की कमान संभाली थी, जिसमें 33 कमीशन अधिकारी शामिल थे। पोलिटिको ने सोमवार को कहा कि हैरिस के वरिष्ठ सलाहकार हर्बी जिस्केंड ने सेठी की नियुक्ति की पुष्टि की है, जिनके पास कार्यकारी सचिव का पद भी होगा। सेठी के पिता एक प्रवासी थे जो 1960 के शुरू में भारत से अमेरिका आए थे, शांति सेठी ने अंतरसंबंधी विषय में नारविच यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. सेठी ने मास्टर्स ऑफ इंटरनेशन पॉलिसी और प्रैक्टिस में डिग्री हासिल की है.







