खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : टाटा समूह की कमान बतौर चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ही संभालेंगे. टाटा संस बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन को टाटा समूह के अध्यक्ष के रूप में अगले पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। चंद्रशेखरन का कार्यकाल अगले साल यानी फरवरी 2027 में खत्म होने जा रहा था, जिससे पहले ये फैसला सामने आया है. दरअसल चंद्रशेखरन ने पिछले महीने ही अपने पद से इस्तीफा देने की बात कही थी. उन्होंने बताया था कि, वो बतौर चेयरमैन रिपॉइंटमेंट नहीं चाहते हैं. यह फैसला ऐसे समय आया है जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से एनबीएफसी रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने के आवेदन को खारिज किए जाने के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में लिस्ट होने की संभावनाएं दोबारा बढ़ गई हैं। विनियामक दबाव के बीच बोर्ड ने संभावित लिस्टिंग से पहले प्रबंधन में निरंतरता बनाए रखने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।

#tata #indianews #hindinews,