रणबीर कपूर ने की अपनी आगामी फिल्म एनिमल की शूटिंग शुरू
(बॉलीवुड डेस्क) : रणबीर कपूर ने अपनी आगामी फिल्म एनिमल की शूटिंग भी शुरू कर दी है। कपूर अब अपनी शादी के बाद काम पर वापस लौट गए हैं , फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अभिनेता अनिल कपूर और बॉबी देओल में अहम भूमिका में होंगे। फिल्म में अनिल कपूर अभिनेता रणबीर कपूर के पिता के किरदार में नजर आएंगे। वहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग शुक्रवार से मनाली में शुरू हो गई है।







