बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर श्रद्धा सुमन किये अर्पित
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों ने घण्टाघर स्थित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हेें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नव नियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर देश में सामाजिक समरसता की स्थापना करना चाहते थे, वे समता मूलक समाज के परिचायक थे, उन्होंने संविधान निर्माण में प्रमुख भूमिका का निर्वहन करते हुए भारत निर्माण की मजबूत नींव रखी थी। उन्होंने समाज के कमजोर एवं उपेेक्षित वर्ग के लोगों केे जीवन स्तर को उठाने का सराहनीय कार्य किया।
बाबा साहब अम्बेडकर देश में सामाजिक स्थापना करना चाहते उन्होंने भारत के संविधान निर्माण केे साथ-साथ समाज में फैली कुरीतियों के विरूद्ध भी अपनी आवाज बुलंद की। डॉ0 अम्बेडकर ने देश के युवा वर्ग को संदेश दिया कि ’खुद उठो, दूसरों को उठाओ और शिक्षित बनों, संगठित होकर संघर्ष करो। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर उनके बताये हुए रास्ते पर चल कर एक शक्तिशाली भारत के निर्माण के उनके सपने को साकार करने के लिए अपनी सहभागिता निभानी है यही उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
करण माहरा ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर एवं संविधान सभा ने हमारे देश को एक ऐसा गणराज्य घोषित किया जहां देश के लोग सर्वाेच्च शक्ति रखते हैं। संविधान की प्रस्तावना का ‘हम’ शब्द इंगित करता है कि इस देश के लोग सरकार को शक्ति देते हैं और यह अपना अधिकार लोगों की इच्छा से प्राप्त करता है। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रदेश महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी, पूर्व विधायक एवं प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, जसविन्दर सिंह गोगी, अनीता निराला आदि कांग्रेसजन शामिल थे।







