दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में इमारत के मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में छह लोगों की मौत की खबर हैं। अब यह मामला न्यायिक विचार के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा है, हादसे पर हाई कोर्ट तत्काल सुनवाई के लिए राजी हो गया है. सोमवार (7 सितंबर) को एक वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के सामने सत्य निकेतन में इमारत गिरने का मामला उठाया और घटना की गंभीरता को देखते हुए इस पर तुरंत सुनवाई की मांग की. चीफ जस्टिस आज ही इस मामले की सुनवाई करने के लिए सहमत हो गए. सत्य निकतेन में हुए दर्दनाक हादसे को 18 घंटे हो चुके हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है. एनडीआरएफ, दिल्ली पुलिस और फायर सर्विस की टीमें भारी-भरकम स्लैब हटाकर मलबे के नीचे दबे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास कर रही हैं. एनडीआरएफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, हादसे वाली जगह के रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक इमारत ढहने की दुखद घटना सामने आई थी। इस हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। इमारत गिरने से आसपास के लोगों में भी भय और चिंता व्याप्त हो गई है। दिल्ली पुलिस ने इमारत के मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। हादसे के बाद से हरिराम फरार है। बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम समेत कई जगहों पर छापेमारी की है।
#DelhiBuildingCollapse #Delhinews #SatyaNiketanBuildingCollapse,







