महिला एशिया कप 2026 में भारतीय ने पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया
(स्पोर्ट्स डेस्क): महिला एशिया कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान पर 7 विकेट से एकतरफा जीत हासिल की, पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.1 ओवर में 55 रन बनाए। जवाब में भारत ने 8.4 ओवर में तीन विकेट पर 57 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। एशिया कप में भारत की यह लगातार तीसरी जीत है। भारत के लिए श्री चरणी ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने सिर्फ सात रन देकर तीन विकेट चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही पाकिस्तान पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप टी20 में आठ मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से भारत ने सात मौकों पर जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान महज एक बार ही सफलता का स्वाद चख पाया है।
#Asiacup2026 #Asiacup #Cricketnews #Bcci #ICC,







