(स्पोर्ट्स डेस्क): कप्तान हार्दिक पांड्या के 52 गेंद में नाबाद 87 रन की मदद से गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 37 रन से हरा दिया. गुजरात टाइटंस राजस्थान रॉयल्स को हराकर टॉप पर पहुंच गई है. राजस्थान के खिलाफ टॉस हारकर गुजरात की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी. टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और जल्द ही कुछ अहम विकेट गंवा दिए. इसके बाद हार्दिक पांड्या खुद बल्लेबाजी करने आए. पांड्या ने तूफानी बल्लेबाजी कर मैच का रुख बदल लिया. हार्दिक ने 52 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की बदौलत नाबाद 87 रनों की पारी खेली. गुजरात ने 4 विकेट पर 192 रन बनायें . जवाब में जोस बटलर (24 गेंद में 54 रन) ने रॉयल्स को अच्छी शुरुआत दी लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों से सहयोग नहीं मिल सका और पूरी टीम 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी. गुजरात के लिए बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल ने आईपीएल में डेब्यू करते हुए 40 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि लॉकी फर्ग्युसन ने 23 रन देकर तीन विकेट चटकाए जिसमें बटलर का कीमती विकेट शामिल है.

#2022IPL,