(बॉलीवुड डेस्क) : बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो गई है. शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही मौजूद थे. इस तरह से आलिया और रणबीर ने बहुत ही सीधे-सादे अंदाज में शादी की. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जब शादी के बंधन में बंधे तो उस समय कपूर खानदान, भट्ट फैमिली और कुछ दोस्त मौजूद थे. 

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट खुद अपनी शादी को लेकर जितने एक्साइटेड थे, उतना ही इनके परिवारवालों को भी इस दिन का इंतजार था. पूरा कपूर खानदान इस शादी में काफी एन्जॉय करता दिखा. बता दें कि 39 वर्षीय रणबीर कपूर और 29 वर्षीय आलिया भट्ट चार साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. 

14 अप्रैल वो ऐतिहासिक तारीख बन गई है जिस दिन रणबीर और आलिया ने जन्मों जन्मानंतर तक साथ रहने की कसमें खाईं. शादी इंटीमेट सेरेमनी में धूमधाम से हुई.