सीएम धामी ने खटीमा बाजार में स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीयों की खरीदारी की
खटीमा/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा बाजार (ऊधम सिंह नगर) में स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीयों की खरीदारी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की हमारे स्थानीय बाजार, छोटे व्यापारी और परिश्रमी कारीगर आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों को अपनाना और स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करना हम सभी का दायित्व है। हमारा यह छोटा-सा प्रयास स्थानीय कारीगरों के परिश्रम को सम्मान देने के साथ ही उनकी आजीविका को संबल प्रदान करने का माध्यम भी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आइए, इस पर्व पर स्वदेशी अपनाएं, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दें और अपने कारीगरों के जीवन में खुशियों का उजाला फैलाएं।
#PushkarSinghDhami #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,




