(स्पोर्ट्स डेस्क): गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए रोमांचक मैच में गुजरात ने 3 विकेट से बाजी मारी है. गुजरात के लिए सबसे ज्यादा डेविड मिलर ने नाबाद 94 रनों की पारी खेली. कप्तान राशिद खान ने भी 40 रन की पारी खेली. मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए थे. 170 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात ने 7 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. गुजरात के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ ने बढ़िया शुरुआत की और 48 गेंदों में 73 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले. उनके दमदार प्रदर्शन की बदौलत चेन्नई की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 169 रन बनाए थे. लेकिन इसके बावजूद चेन्नई को गुजरात के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.