अग्निवीरों को लेकर बड़ा ऐलान, 2 साल का सेवा विस्तार
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): केंद्र की मोदी सरकार ने अग्निवीरों को लेकर खास ऐलान किया है. केंद्रीय कैबिनेट ने बड़ा फ़ैसला लेते हुए अग्निवीरों के सेवा कार्यकाल में दो साल की बढ़ोतरी की है। इस बदलाव के तहत अग्निवीरों को चार साल के निर्धारित कार्यकाल के बजाय कुल छह साल तक सेवा देने का अवसर मिलेगा। 2 साल पूरा होने के बाद 75 फीसदी अग्निवीर सेना में आ पाएंगे. इस दौरान उन्हें ज्यादा पैसे भी मिलेंगे. बता दें कि अग्निवीर का पहला बैच का 4 साल खत्म होने वाला है.
सीडीएस एन एस राजा सुब्रमणि ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 14 जून 2022 में यह योजना आई थी। तब अग्निवीरों के प्रदर्शन के सतत आकलन की बात कही गई थी। अग्निवीरों के पहले बैच के चार वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। अग्निवीरों के बारे में सकारात्मक फीडबैक मिला है। 25 फीसदी अग्निवीरों को नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा। इस योजना के तहत शेष 75 फीसदी अग्निवीरों को दो साल की अवधि और दी जाएगी। इस दो साल की अवधि के बाद जो अग्निवीर इच्छुक होंगे और चयन मापदंडों पर खरे उतरेंगे, उन्हें नियमित सशस्त्र बलों में शामिल किया जाएगा।
#Agniveer #Army #Modicabinet ,




