IPL 2022: कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से दी मात
(स्पोर्ट्स डेस्क): कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हरा दिया. कोलकाता के लिए नीतीश राणा और रिंकू सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया. राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 153 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में कोलकाता ने 19.1 ओवरों में मैच जीत लिया. इस दौरान नीतीश ने नाबाद 48 रन बनाए. जबकि रिंकू सिंह ने नाबाद 42 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स ने अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें उसे सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली है. वहीं, 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 152 रन बनाए. केकेआर ने 19.1 ओवर में तीन विकेट पर 158 रन बनाकर लगातार पांच हार के बाद जीत दर्ज की. नीतीश राणा ने 37 गेंदों की नाबाद पारी में 3 चौके और 2 छक्के जड़े तो वहीं रिंकू ने 23 गेंदों की आक्रामक पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 32 गेंद में तीन चौके और एक छक्का की मदद से 34 रन बनाए.







